PM Kisan 21st Installment Date Out: 21वीं किस्त की तिथि जारी! सभी किसानों के खाते में इस दिन जमा होंगे 2000 रूपये

PM Kisan 21st Installment Date Out: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार जल्द ही पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है, जो 3 किस्तों में ₹2000-₹2000 करके दी जाती है।

यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है ताकि वे अपनी खेती से जुड़ी जरूरी जरूरतें जैसे बीज, खाद और उपकरण खरीद सकें। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई थी और अब इसकी 21वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है।

PM Kisan 21st Installment Date Out

सरकार की ओर से जारी संकेतों के अनुसार, पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की राशि नवंबर के पहले सप्ताह यानी 10 नवंबर तक किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। अब तक 20 किश्तें जारी की जा चुकी हैं और करोड़ों किसानों को लाभ मिल चुका है। इस बार सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सभी लाभार्थियों को समय पर राशि मिले।

अगर आपने ई-केवाईसी कर ली है और आपका नाम लाभार्थी सूची में है, तो ₹2000 सीधे आपके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। योजना की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और पैसा DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए किसानों को किसी बिचौलिए की आवश्यकता नहीं है।

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता

  • लाभार्थी किसान भारत का नागरिक होना चाहिए और उसकी खेती की भूमि देश में स्थित होनी चाहिए।
  • 21वीं किस्त का लाभ के लिए केवल वे किसान पात्र होंगे जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक भूमि है।
  • किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, ताकि DBT के जरिए राशि सीधे खाते में पहुंच सके।
  • किसान के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए किसान का नाम Beneficiary List में शामिल होना चाहिए।
  • यदि किसान किरायेदार है और भूमि का मालिक नहीं है, तो उसे पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पात्रता की पुष्टि के लिए किसान को अपने आधार कार्ड, भूमि रिकॉर्ड, बैंक पासबुक और पहचान पत्र जैसे सभी दस्तावेज़ अपडेट रखने होंगे।

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त स्टेटस कैसे चेक करें?

  • स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “Beneficiary Status” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब “Get Data” बटन पर क्लिक करना है, ओर कुछ सेकंड में आपके सामने आपकी किस्त की पूरी जानकारी आ जाएगी।
  • अगर स्टेटस में “Payment Success” लिखा दिखता है, तो समझ लीजिए कि राशि आपके बैंक खाते में भेज दी गई है।
  • वहीं अगर “Pending for Verification” या “FTO Generated but Payment Pending” दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपकी किस्त प्रोसेस में है और कुछ दिनों में आपके खाते में पहुंच जाएगी।

अगर किस्त नहीं आई तो क्या करें?

अगर आपके खाते में अभी तक पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त की राशि नहीं आई है, तो सबसे पहले आपको अपने दस्तावेज़ और बैंक खाते की जानकारी जांचनी चाहिए। कई बार आधार नंबर, IFSC कोड या बैंक खाते में गलती के कारण भुगतान रुक जाता है। आप अपने नजदीकी CSC केंद्र जाकर ई-केवाईसी अपडेट करा सकते हैं या pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी संशोधित कर सकते हैं। अगर फिर भी समस्या बनी रहती है, तो किसान हेल्पलाइन 155261 या 1800-115-526 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon