घर में बेटी है तो मिलेंगे 1.50 लाख रूपये, ऐसे करे आवेदन – Lado Protsahan Yojana

Lado Protsahan Yojana 2025: राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई लाडो प्रोत्साहन योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर 21 वर्ष की आयु तक कुल ₹1.50 लाख की सहायता राशि दी जाती है।

यह राशि बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सात किश्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस पहल से राज्य में बाल विवाह रोकने, बेटियों की पढ़ाई बढ़ाने और लिंग समानता को मजबूत करने में बड़ी मदद मिल रही है। अगर आप सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आवेदन करना होगा, आवेदन की जानकारी हमने नीचे बताई है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में मिलने वाला लाभ

राजस्थान की लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार की बेटी को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता दी जाती है। सरकार की ओर से यह ₹1.50 लाख की राशि बेटी के जन्म से लेकर उसके 21 साल की उम्र तक दी जाती है, ताकि माता-पिता अपनी बेटी की परवरिश, शिक्षा और सुरक्षा में किसी आर्थिक परेशानी का सामना न करें। योजना से बेटियों को कब-कब लाभ मिलती है इसका विवरण आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

चरणसहायता की राशि (₹)शर्त / समय
बेटी के जन्म पर5,000जन्म के समय
1 वर्ष की आयु पर5,000स्वास्थ्य जांच के बाद
पहली कक्षा में प्रवेश पर10,000स्कूली शिक्षा शुरू होने पर
छठी कक्षा में प्रवेश पर15,000माध्यमिक शिक्षा स्तर पर
दसवीं कक्षा में प्रवेश पर20,000उच्च माध्यमिक शिक्षा पर
बारहवीं कक्षा में प्रवेश पर25,000स्नातक पूर्व स्तर पर
21 वर्ष की आयु पर70,000बालिका के वयस्क होने पर

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाली बालिका की माता राजस्थान की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • केवल वही बालिकाएं पात्र हैं जिनका जन्म 01 अगस्त 2024 के बाद हुआ है।
  • योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की बेटियों को मिलेगा, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी या ईडब्ल्यूएस श्रेणी से हों।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए और वह बीपीएल या समान वर्ग में दर्ज होना चाहिए।
  • एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • लाभार्थी के पास जन आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है ताकि राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंच सके।

लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए दस्तावेज

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता या पिता का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • बालिका का हेल्थ कार्ड या ममता कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read :- महिलाओं को मिल रहा घर बैठे काम का मौका, सैलरी ₹25000 महीना, ऐसे करे आवेदन

लाडो प्रोत्साहन योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आवेदक को राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर “Lado Protsahan Yojana Online Apply” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो पहले “New Registration” करें, अन्यथा लॉगिन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें माता-पिता की जानकारी, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार नंबर, बैंक विवरण आदि ध्यानपूर्वक भरना है।
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो अपलोड करना है।
  • अब सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की रसीद डाउनलोड कर लें।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon